बरेली ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने ज़ुबानी फतवा जारी करते हुए छांगुर बाबा जैसे लोगों का बहिष्कार करने की अपील की है।मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि छांगुर बाबा ने लालच देकर लोगों का धर्म बदलने का का काम किया है सुनियोजित तरीके से दूसरे धर्म की लड़कियों की दूसरे धर्म के लड़कों के साथ शादी कराई साथ ही अपने घर में उसने अपने लिए क़ब्र बनवा रखी थी।उन्होंने कहा कि इस्लामी नज़रिए से छांगुर के सम्बंध जो चीज़ सामने आई है उसके पेशेनज़र उन्होंने ज़ुबानी फतवा जारी किया है।जिसमें कहा कि इस्लाम धर्म के हिसाब से किसी व्यक्ति के ऊपर इस्लाम कबूल करने का दबाव नहीं डाला जा सकता है क्योंकि पैग़म्बरे इस्लाम ने कभी भी किसी गैर मुस्लिम को लालच नहीं दिया है।उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी किसी गैर मुस्लिम पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव नहीं डाला।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने