बलरामपुर- शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड शिवपुरा के ग्राम सिकटीहवा में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय एएनएम अंजू देवी टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने तीन  टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को समझा बुझा कर टीकाकरण करवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित एएनएम और आशा को निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। निरीक्षण के समय तक एएनएम अंजू देवी द्वारा कुल दस बच्चों को टीकाकरण किया गया था, सात गर्भवती महिलाओं और चार किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया गया।
 के समय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा डॉ रजत शुक्ला,डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, श्याम मिश्रा, बीसीपीएम  जितेन्द्र चौधरी, श्याम मिश्रा आशा सुनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने