बलरामपुर- 26 जुलाई को आयोजित यू.पी. बोर्ड की कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज बलरामपुर का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर द्वारा शनिवार को किया गया।
मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। कम्पार्टमेंट परीक्षा पूर्ण रूप से नकलविहीन, शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्र का जायजा स्वयं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लिए जाते हुए परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराया गया है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने परीक्षा के सकुशल चल रहे होने की जानकारी देते हुए बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्ट्रांग रूम एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यवस्थाएं समुचित पाई गईं।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने