बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद के सभागार में भाजपा नगर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आवाहन किया एवं हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज स्वरुप, उपाध्यक्ष राजीव द्विवेदी, अविनाश शुक्ल, विनोद गिरी, अनन्य गौरव मिश्र, भानुप्रिया सिंह कसेरा, सपना पांडे, महामंत्री जयंत सिंह धर्मू,मनीष तिवारी, मंत्री शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक कुमार, तरुण श्रीवास्तव, ज्योत्सना शुक्ल, मनोज यादव, कोषाध्यक्ष अंकुश केसरवानी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस निवर्तमान जिला नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know