जनपद में रोपित किये गये 81 लाख 81 हज़ार 313 पौधे
बहराइच/ ब्यूरो। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच राम सिंह यादव ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वृक्षारोपण जन अभियान 2025-26 अन्तर्गत जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 80 लाख 59 हज़ार के सापेक्ष जनपद में संचालित हुए वृहद वृक्षारोपण महाभियान में बहराइच वन प्रभाग द्वारा 20 लाख 88 हज़ार 370 व कतर्नियाघाट वन प्रभाग द्वारा 9 लाख 52 हज़ार 224 तथा अन्य लक्षित विभागों द्वारा 51 लाख 40 हज़ार 719 कुल 81 लाख 81 हज़ार 313 पौधों का रोपण किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know