उतरौल बलरामपुर- विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेढ़वा तप्पा बाक के ग्राम बाक भवानी में गन्ना विकास परिषद के तरफ से मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, गन्ना विकास के महाप्रबंधक डॉक्टर आर० पी०शाही मास्टर ट्रेनर/ गन्ना प्रबंधक योगेश त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर/ गन्ना पर्य वेक्षक अतुल कुमार सिंह,मास्टर ट्रेनर/गन्ना कृषक/संचालक अभिनन्दन त्रिपाठी, इफको के क्षेत्र प्रति निधि ने वार्ताकार के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषकों को प्रशिक्षित करते हुए नरेन्द्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला के द्वारा लागत को न्यूनतम करने उत्पा दन को बढ़ाने जीवांत एवं टिकाऊ खेती करने, जैव उर्वरक के उपयोग और मशीनरी बैंक के यंत्रों के संचालन ट्राई कोडरमा के उपयोग आदि से कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक डॉक्टर आर०पी० शाही के द्वारा सहफसली एवं पेड़ी प्रबंधन की जान कारी कृषकों को दी गई। संचालक एवं गन्ना कृषक/ मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षितअभि नन्दन त्रिपाठी के द्वारा खेती के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।मास्टर ट्रेनर/ गन्ना पर्यवेक्षक अतुल कुमार सिंह के द्वारा समन्वित कीट रोग प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।इफ को के क्षेत्र प्रतिनिधि के द्वारा इफको के विभिन्न उत्पादों के खेती में उप योग विधि एवं उनके उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। योगेश त्रिपाठी मास्टर ट्रेनर /गाना प्रबंधन के द्वारा समसामयिक विषयों पर भी जानकारी दी गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know