उतरौला बलरामपुर- नगर में स्थित एक निजी लान के प्रांगण में नगर अध्यक्ष रुपेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में
धर्म ध्वजा धारी परिषद एक बैठक सम्पन्न हुई। इसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता एवं जिला उपाध्य क्ष शैलेश कुमार गुप्ता के द्वारा ग्राम इटई रामपुर के मनोज कुमार यादव के द्वारा फूल माला पहनाकर कर गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक प्रभारी को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया की पूज्य महन्त बृज मोहन दास जी के निर्दे शन में आज कई नगर, गांव,ब्लॉक,जिला व महानगर में धर्म ध्वजा धारी परिषद का संगठन सुचारू रूप से चल रहा है। नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता ने कहा की महाराज जी का आशि र्वाद से संगठन के सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों पर हमेशा बना रहा और रहेगा।महाराज जी बहुत सरल स्वभाव के हैं। महाराज जी का बस यही कहना है कि कोई भी गलत काम न करें। सही काम के लिए हम किसी से कुछ भी करा सकते हैं। जिला संरक्षक राम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आदेश वर्मा, जिला संयोजक गुलशन गुप्ता, नगर संयोजक संजय कुमार गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी श्रीराम, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, दीपक कुमार मौर्य, महिला नगर अध्यक्ष माया देवी, मीरा यादव, सुनीता गुप्ता, अर्जुन यादव, सुरेश कुमार, गौरीशंकर यादव, राम सुन्दर यादव, केशव राम यादव, सुरेन्द्र कुमार निषाद, अजय कुमार शर्मा सहित धर्म ध्वजा धारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know