उतरौला बलरामपुर - मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर में स्थित मोहल्ला गांधी नगर पुलिस चौकी के प्रांगण में मोहल्ला चौपाल लगाकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के 11वां साल पूरे होने पर शासनकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयो जन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभासद विष्णु गुप्ता एवं राज कुमार कौशल के द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस कार्य क्रम का संचालन फरिन्द्र गुप्ता के द्वारा किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि अंत्योदय कीभावना से प्रेरित होकर सरकार ने समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक यह योजनाओं का लाभ पहुँचाने का काम किया है।सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीते11सालो में स्वच्छ भारत अभियान उज्ज्व ला योजना जनधन योजना आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।उन्होंने यह भी कहा कि मोदी है तो मुमकिन है केवल एक नारा नहीं, बल्कि कार्य शैली और प्रतिबद्धता की पहचान बन चुका है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कि आगामी समय में केन्द्र सरकार की योजनाओं की सफलता को और गति देने के लिए भाज पा का सहयोग जारी रखें।चौपाल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करना उन की समस्याएं जानना और यह बताया जा रहा कि केन्द्र सरकार किस तरह आम जनमानस के हित में कार्य कर रही है। चौपाल के माध्यम से पार्टी ने यह सन्देश देने का प्रयास किया है कि भाजपा केवल चुना वी संगठन नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला एक सामाजिक आंदो लन है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश जयसवाल,नगर अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता, सभासद, दुर्गेश बाल्मीकि,अंकुर कुमार गुप्ता,अरुण कुमार,रामरंग, दुर्गा प्रसाद,धर्मवीर चौर सिया, राम चरन सिंह दीपक चौधरी विकास गुप्ता,राजकुमार सैनी, संतोष गुप्ता कसौधन, राजकुमार कौशल, सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को विभिन्न शक्ति केन्द्रों से जुड़े कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक व्यापारी वर्ग, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चौपाल के अन्त में उपस्थित नागरिकों को केन्द्र सरकार की योज नाओं पर आधारित पत्रक भी वितरित किए गए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know