उत्तर प्रदेश/
विगत 03/जून 2025 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के कुशल नेतृत्व में इंदिरा भवन नई दिल्ली AICC में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें में पवन खेड़ा , पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, रुचिरा चतुर्वेदी राष्ट्रीय सचिव, एआईसीसी - संचार, प्रचार, अवनि बंसल अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट सहित कई नेता उपस्थित रहे। 
उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने संगठन सृजन पर महिलाओं में ऊर्जा भरने और प्रोत्साहित करने का काम किया। 
इस कार्यशाला में बलरामपुर जनपद की कांग्रेस नेता आरिफ़ा बेकल उत्साही ने भी पहले बैच में भाग लिया। 
बलरामपुर महिला कांग्रेस नेता आरिफा बेकल उत्साही ने इस राष्ट्रीय मंच के द्वारा अपने विचारों को साझा किया।
इस उपलब्धि पर आरिफा बेकल उत्साही ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बलरामपुर जैसे छोटे जनपद को अवसर देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और उत्तर प्रदेश सेंट्रल जोन महिला अधक्ष ममता चौधरी जी का मै विशेष आभार व्यक्त करती हूं।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
भारत
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know