विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता दुवारिका शर्मा का संकल्प –

“भारत माता के नाम एक पेड़, और 1000 पेड़ लगाने का अभियान” 🇮🇳

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाईबासा नगर के सक्रिय एवं जनप्रिय भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने “एक पेड़ भारत माता के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री दुवारिका शर्मा ने कहा:

प्रकृति हम सभी की असली पूंजी है। अगर आज इसे बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी।”



उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे अपने स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, और घर के आस-पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

🌱 पर्यावरण की सुरक्षा हेतु दुवारिका शर्मा के तीन संकल्प:

1. भारत माता के नाम एक पेड़ लगाना।


2. वीडियो बनाकर जनजागरूकता फैलाना।


3. एक पेड़ नहीं, 1000 पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प लेना।


श्री शर्मा ने आगे कहा:

हर नागरिक को कम से कम एक वर्ष का संकल्प लेना चाहिए कि न तो वह कोई पेड़ काटेगा और न ही किसी को काटने देगा, बल्कि सभी को जागरूक करेगा। जैसा आज हम करेंगे, वैसा ही कल हमारी अगली पीढ़ी करेगी।”


इस पुनीत संकल्प के साथ दुवारिका शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है – भारत माता, हरियाली और भावी पीढ़ी के नाम।

🌿 "हर पेड़ बने भारत की सांस, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।"

– दुवारिका शर्मा
आईटी सेल संयोजक, भारतीय जनता पार्टी
चाईबासा नगर, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने