उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड गैड़ास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत मलमलिय की रहने वाली महज पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने बीते एक मई को दरिंदगी की हद कर दी थी। 2 मई को पीड़िता ने इसकी शिकायत गैड़ास बुजुर्ग थाने में की। 3 मई को स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए सपा के जिला अध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारि णी में विशेष आमंत्रित सदस्य सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिलरिज़वी के साथ डाक्टरमोहम्मद उमर खान,अन्य सपा के पदाधिकारी ने शुक्र वार को गांव में पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर सपा नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इसदौरान श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा नेपीड़ित परिजनों को ढांढस दिलाते हुए कहा कि सपा आपके साथ खड़ी है। वो बच्ची को न्याय दिलाने के साथ ही पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा दिलाने के लिए तैयार हैं। सपा के सांसद शिरोमणि वर्मा ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में बढ़ते अपराध रेप जैसी घटनाएं और बढ़ गई हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है, और अपराधियों का बोल बा ला पैदा हो गया है। उन्होंने गिरफ्तार दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बच्ची के परिजनों को सुरक्षा देने के साथ ही साथ उन्हें आर्थिक मुआवजा भी दे। इस मौके पर सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिज़वी ने कहा कि बीते दिनों पीड़िता के साथ हुई बर्बरता पूर्वक यह शर्मनाक घटना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी समाज के ऊपर एक काला धब्बा हैं,और अक्षम्य हैं। उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। भाजपा सरकार का यह नारा है कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला सावित हो रहा है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिस के चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सपा ऐसे पीड़ित, मजलूमों के साथ खड़ी है। उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर पूर्व विधायक मसूद खान, प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, डॉक्टर एहसान खान, महिला सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिना कौसर, विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, सत्रोहन प्रसाद वर्मा, नगर अध्यक्ष शकील  इदरीशी, महेश यादव, फिरोज खान, मोहम्मद उमर खान, बहलोल नियाजी सहित सपा के तमाम पदाधि कारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने