उतरौला बलरामपुर-नगर के मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्र में जगह-जगह खुले जूस और शेक की दुकानों पर अनहाइजीनिक तरीके से पेय पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इनमें विशेष रूप से गन्ने का जूस, मैंगो शेक, और अन्य फलों के रस भी शामिल हैं। इन दुकानों पर साफ-सफाई और स्वच्छता के मान कों की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर गम्भीर खतरा मंडरा रहा है।
इन दुकानों पर गन्ने और फलों को खुले में रखा जाता है, जहांधूल-मिट्टी और मक्खियां आसानी से सम्पर्क में आ जाती हैं। गन्ने की सफाई का भी कोई पुख्ता प्रबन्ध नहीं दिखता। कई जगहों पर देखा गया है कि गन्ने को बिना धोए ही मशीन में डाला दिया जाता है, जिससे उसमें लगी मिट्टी और कीटाणु भी रस में मिल जाते हैं।
कुछ ग्राहकों ने आशंका जताई है कि मैंगो शेक में मिलावटी दूध और कृत्रिम फ्लेवर का उप योग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग को इन दुकानों पर जल्द से जल्द छापेमारी करनी चाहिए, ताकि मिलावट खोरी पर लगाम लगाई जा सके।नगर वासियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा इन दुकानों पर नियमित जांच नहीं की जाती है जिसके कारण व्यापारी खुलेआमअनहाइजीनिक पेय बेच रहे हैं। इस बारे में क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बता या, कि इस तरह के अनहाइजीनिक पेय पदार्थ पीलिया, हैजा, दस्त जैसी गम्भीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने यह नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, और अनहाइजीनिक जगहों पर पेय पदार्थों का सेवन न करें। थाना 
सादुल्लाह नगर में हाल ही में खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा की गई छापे मारी के बाद,उतरौ ला के व्यापारियों में हड़ कम्प मचा गया था। स्थानीय नागरिकों का कहना है, कि अगर जल्द ही यहाँ की अनहाइजीनिक दुकानों पर छापा नहीं मारागया, तो लोगों के स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा हो सकता है। विभाग के द्वारा भविष्य में सख्त से सख्त कार्यवाही की उम्मीद जताई जा रही है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने