अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के चयन के लिए सोमवार को जिला कार्यालय अटल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने की, जबकि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, विधायक धर्मराज निषाद और पूर्व विधायक त्रिवेणी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा के पास निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज है, जिसके बल पर पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति की जिम्मेदारी संगठन को सुचारू रूप से चलाने की होती है।
जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी ने जोर देकर कहा कि मंडल समिति में सभी जातियों और महिलाओं की योग्यता के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को सभी वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाना होगा।
मंडल गठन सहयोगी नियुक्त
बैठक में विभिन्न मंडलों के गठन के लिए सहयोगी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। मंगलवार को जनपद की मंडलों में विचार विमर्श बैठक के लिए कटेहरी मण्डल में दिलीप पटेल देव,केदार नगर सतपाल पटेल,खजुरी कपिल देव वर्मा,भीटी डॉ राना रणधीर सिंह,श्रवण क्षेत्र रमेश चंद्र गुप्ता,टांडा नगर संजय सिंह,बसखारी मनोज मिश्र,सद्दरपुर विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,हंसवर सुमन पाण्डेय,गोविंद साहब राम प्रकाश यादव, जहांगीर गंज सुरेश कन्नौजिया, राजेसुल्तानपुर दिनेश पाण्डेय,राम नगर डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,जलालपुर दीपक तिवारी,जीवत चंद्रिका प्रसाद,नेवादा धर्म राज निषाद,भियांव डॉ रजनीश सिंह,मालीपुर पंकज वर्मा,अकबरपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह,कुर्की बाबा राम शब्द यादव, बेवाना बाल्मीकि उपाध्याय,सैदापुर विनय पाण्डेय मण्डल गठन सहयोगी बनाए गए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा तीन दिवसीय दौरे पर जिले में हैं और मंगलवार को विभिन्न मंडलों में गठन प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
इस बैठक में मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know