उतरौला बलरामपुर- देश के दुश्मन चाहे जहां छिपे हो,या सीमा पार हो, या देश के अन्दर हो,सब पर कार्यवाही की जायेगी। आपरेशन सिन्दूर पर सेना को बधाई भी दी। सेना ने बहुत ही बहादुरी से इसका जवाब दिया है, हिंदुस्तान से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता है।यह बात विदेश राज्य मंत्री व गोण्डा के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने उतरौला विधान सभा भ्रमण के दौरान नगर उतरौला में विभाग कार्यवाह अमित कुमार के आवास पर प्रेस वार्ता में कही। राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि पहलगाम घटना दुःखत घटना है। इतना बड़ा कायरता पूर्ण कार्य को नहीं देखा गया। कुछ राज नीतिक दल ने अपने संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति के चलते देश के साथ खड़े होने के बजाय सरकार का मजा क उड़ा रहे है। जबकि भाजपा व आर एस एस ने संकट की घड़ी में हमे शा सरकार का समर्थन किया है चाहे वह 1947, 1962 व 1971का युद्ध क्यों न हो हमेशा सरकार के फैसले के साथ रहा है।तिरानवे हजार सैनिकों को बिना काश्मीर पर निर्णय लेने के लिए ही छोड़ दिया गया है। इसका भी जवाब देना होगा। जिस राफेल जेट से पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। उस का भी मजाक उड़ाया जा रहा है, हम नींबू मिर्ची को टांगते ही नहीं है,बल्कि नींबू मिर्च लगा देते है। देश के दुश्मन चाहे सीमा पार हो या देश के अन्दर सब पर कार्यवाही होगी। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्त, सरोज कुमार, अभिमन्यु, दीप चंद, आलोक कुमार गुप्त, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी,सुधीर कुमार श्रीवास्तव, फरिद्र गुप्ता   विकास कुमार गुप्त, अतुल कुमार यादव व कृष्ण कुमार सहित तमाम भाजपा कार्य कर्ता गण मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने