बलरामपुर- भाजपा की ओर से मनाए जा रहे स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शक्ति केन्द्र कोयलरा के ग्राम सभा बैजपुर के बूथ संख्या-49 पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने घर-घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं प्राचीन मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा संयोजक डॉ प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने पर देश में बदलाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सीमा की सुरक्षा हो या देश के अंदर आतंकवादी घटनाएं, मोदी सरकार ने इन सब पर अंकुश लगाने का काम किया है। महिलाओं के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। युवाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। कहा कि योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल शानदार रहा है। प्रदेश से भय व गुंडाराज समाप्त हो गया है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यूपी में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो रहा है। सड़कें 2017 के बाद अच्छी हो गई हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाठक, ग्राम प्रधान गोपालपुर स्वामी नाथ कश्यप, बूथ अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, प्रेमनाथ व राजीव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने