उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र के पिछड़े इलाको में भी अब ब्लड बैंक की सुविधा हो जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इससे पहले यहाँ के मरीजों ब्लड के लिए लखनऊ फैजाबाद बहराइच गोण्डा आदि जगहों पर जाकर ब्लड लाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए न्यू बल रामपुर चेरी टेबल ब्लड कम्पोनेंट ने इस पिछड़े क्षेत्र में ब्लड बैंक की स्थापना करने के लिए पहल की है। न्यू बलरामपुर चेरी टेबल ब्लड कम्पोनेंट सेन्टर का शुभारम्भ रविवार को दिन में दो बजे उद्घाटन किया जाएगा। ब्लड कम्पोनेंट सेन्टर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप  वर्मा के द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष सविता गुप्ता व पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी केo बीo गुप्ता,एस डी भारती और डाक्टर एहसान खान सहित अन्य डाक्टर मौजूद रहेंगे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने