बलरामपुर -स्थापना दिवस के अवसर पर विधान सभा गैसड़ी के पचपेड़वा कस्बे में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बुधवार देर शाम को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्र्यापण व पुष्पांजलि अर्पित की।
 रस्तोगी ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जो संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सम्भव हुआ है। पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए भाजपा द्वारा राजनीति में किए गए परिवर्तनों को उजागर किया। बोले कि संगठन की शक्ति से भाजपा का विकास हुआ है और सक्रिय सदस्य गैसड़ी विधानसभा को मजबूत करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी पार्टी बड़ी नहीं हो सकती है। भाजपा ने लोकसभा की दो सीटें जीतकर देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वर्ष 2014 से भाजपा की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर चल रही है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा में सबसे अधिक कार्यकर्ता युवा वर्ग के हैं। आज बूथ स्तर पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अपनी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं की ही देन है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, अजय सैनी, राजेश गुप्ता, श्यामू चौधरी, रामजी मिश्रा, इंद्रजीत साहू, गोविंद पाण्डेय, रवि वर्मा, भोला जायसवाल, अब्दुल अजीज खान, मयूर सूर्यवंशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने