उतरौला बलरामपुर - उतरौला विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गांव/ वार्ड चलो अभियान के क्रम में भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्राम पंचायत कटरा बूथ संख्या 10 में लाभार्थी से सम्पर्क एवं जन सम्पर्क अभियान के तहत इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी लाभा र्थियों एवं घर-घर जन संम्पर्क कर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किया। विधाय क राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बीता आठ वर्ष का कार्यकाल शानदार रहा है। साथ ही बीते आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने छह करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। राशन कार्ड आवास स्कूलों में प्रवेश आयुष्मान किसान सम्मान निधि अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम जल जीवन मिशन शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं को चलाकर लोगों केजीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंग ला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन करके सभी महिलाओं को स्वाव लम्बी व सबल बनाने में सफलता प्राप्त की है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मेला राम वर्मा, विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्त, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, रोहित राज गुप्ता‌ सहित तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने