अंबेडकर नगर ÷ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और 15 से 25 अप्रैल तक चलने वाले भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में जनपद में चल रहे अनुसूचित जाति के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अकबरपुर जिला मुख्यालय के अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आर के दास,शिक्षक राम समुझ शास्त्री,वरिष्ठ सर्जन डॉ शशिकांत,आर्थो सर्जन डॉ प्रदीप कुमार,डॉ संजय खरवार से उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर डॉ भीम राव अंबेडकर के सम्मान और अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा किया।
अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ जनों से सम्पर्क में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर की जन्म स्थली मध्य प्रदेश के महू में पंचतीर्थ शब्द गढ़ा जन्म स्थली में भव्य स्मारक, शिक्षा ग्रहण करने के समय ब्रिटेन की लंदन में रहने वाले उनके आवास को खरीद कर, नागपुर में जहां पर बौद्ध धर्म की दीक्षा ली, दीक्षा भूमि,दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैतन्य भूमि,डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र 15 जनपथ को भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर 2017 को समर्पित किया। भारत की संविधान के जनक बाबा साहब की देश के प्रति समर्पण और त्याग को देश वासी कभी भी नहीं भूलेंगे। कहा कि बाबा साहब ने सदैव सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया। कहा कि भाजपा की सरकारों ने अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए जितने काम किए हैं उतना काम कांग्रेस,सपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी नहीं किया। कहा कि अनुसूचित जाति और जनजातियों की कल्याण के लिए भाजपा सरकार हमेशा प्रयास और चिंतन करती रहती है।
उपरोक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ सम्पर्क में भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना,राजेश्वर गौतम,ललित श्रीवास्तव,अतुल वर्मा,अभिषेक सिंह यादव,मुकेश तिवारी आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know