उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरम भारी की सचिव के द्वारा जन्म प्रमाण जारी करने के लिए घूस मांगने को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिक़ायत की है। पीड़ित सन्तोष कुमार ने बताया कि बीते 28 फरवरी 2025 को मेरे द्वारा छह वर्ष के पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक प्रार्थ ना पत्र विकास खण्ड कार्यालय में जमा किया  था। जिसमें अस्पताल के द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी भी संलग्न की गई थी। साथ ही साथ ग्राम प्रधान का अनुमो दन पत्र भी दिया गया था। लेकिन ग्राम पंचाय त सचिव मनोरमा सिंह जरूरी कागजात होने के बावजूद भी फरवरी से लगातार कुछ न कुछ कमी निकाल कर दौड़ा रही है। जिसके चलते वह काफी परेशान हो गया है।आज जब ग्राम पंचायत सचिव सेब्लॉक में प्रमाण पत्र जारी न करने का कारण पूछा  तो उन्होंने बताया कि बिना दो हजार रुपए लिए जारी नहीं किया जाएगा। जिससे मन आहत हो गया हैं। उप जिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
     असगर अली की खबर
      उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने