उतरौला बलरामपुर - तहसील सभागार में विधायक राम प्रताप वर्मा के द्वारा घरौनीं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा सरकार के आने से पूर्व किसी ने यह कल्पना नहीं किया होगा। कि किसानों के सम्मान में भाजपा सरकार के द्वारा उनके सुरक्षा व संरक्षण के लिए किसान सम्मान निधि का वितर ण किया जाएगा,लेकिन मोदी जी के संवेदनशी लता व किसानों के प्रति उनकी सोच के चलते यह सम्भव हो सका है। उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का सपना है कि हर किसी को उनके घर का स्वामित्व प्रमाण पत्र मिले। उसी क्रम में आबादी क्षेत्र में बने सभी लोगों को घरौंनी प्रमाण पत्र का वितरण करके उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। उन्हों ने कहा की हर गरीब को प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री आवास से आच्छा दित किया जा रहा है। पहले नियमित बिजली एक सपना होता था अब गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने जनकल्याण कारी योजनाएं चलाकर अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजना ओं का लाभ पहुंचा कर उनको सशक्त बना रही है। उपजिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर ने कहा कि घरौंनी स्वामित्व प्रमाण पत्र से विवाद समाप्त होगे। सभी को यह प्रमाण पत्र हर हाल में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को नियमित रूप से चल रहा है। वरा सत मुत्यु प्रमाण के लिए तहसील काचक्कर काटने के बजाय आन लाइन सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है। इस माध्यम से आसानी से तमाम सरकारी योज नाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर में न पड़े। जब आपका भौति क नुकसान किया जा रहा हो,तो आनलाइन से ही लेन-देन छिनैती की घटनाएं शून्य हो गई है। तीस घरौनी छह आपदा राहत चार मत्स्य लाभा र्थी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता, नायब तहसील दार राजीव कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश सिंह, सदर लेखपाल विद्याधर भट्ट, संदीप कुमार श्रीवास्तव, मदन मोहन श्रीवास्तव, जितेन्द्र तिवारी ग्राम प्रधान अवकात अली, बुद्धु खां, महेश गुप्त सहित तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know