उतरौला बलरामपुर - विगत दिनों सोमवार को भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज उतरौला के प्रांगण में संविधान के निर्माता भारत रत्न को हासिल करने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश भी डाला गया। तत्पश्चात प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारम्भ होकर दुःखहरण नाथ मन्दिर, जिलेदारी, डाक बंगला, बरदही बाजार होते हुए अपने  मुख्य मार्ग से निकल कर पुनः विद्यालय में पहुंच कर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब अमर रहे, हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान,भलाई का जिसमें विधान- वही है भारतीय संविधान आदि नारों का उद्घोष किया। स्कूल के प्रधानाचार्य  के, के, सरोज ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती मृदुला आनन्द के निर्देशानुसार तहसील स्तरीय पर रैली का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी में भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज उतरौला, राजकीय बालिकाइण्टर कालेज उतरौला एवं स्कॉलर्स एकेडमी इण्टर कालेज उतरौला के सभी छात्र- छात्राओं व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस शुभ अवसर पर भारतीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के, के, सरोज, राजकीय बालि का इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्ञानकुमार, स्कॉलर्स एकाडमी के प्रधानाचार्य देवा नन्द गुप्त, शिक्षक अभिषेक वर्मा, मोहम्मद इस्लाम, यश पाल सिंह, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,सुरेश कुमार, मोहम्मद अजीम अब्बास रिजवी, शिक्षि का डाक्टर उपमा, पूजा पाठक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीताराम वर्मा, ईश्वर सरन, वीरेन्द्र कुमार, नान बाबू, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मंगल प्रसाद सहित तमाम अन्य शिक्षक,  कर्मचारी गण व भारी तादाद में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने