बलरामपुर- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह व मय टीम द्वारा थाना को.नगर जनपद बलरामपुर के वीर विनय चौराहा, नगर पालिका, संतोषी माता तिराहा
भगवतीगंज, फुलवरिया बाई पास पर  नियमों का उल्लघंन करने वाले दो पहिया वाहन चालक, ई रिक्शा,बिना हेलमेट, गलत दिशा , नो पार्किंग, बिना लाइसेंस आदि के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई व 62 वाहनों का ई चालान कर 74,500 रु/- का सम्मन किया गया। 

इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने, वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये जागरुक भी किया गया। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने