उतरौला बलरामपुर - सड़क हादसे में एक ग्यारह वर्षीय बालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम। सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे बदलपुर चौखड़िया के निवासी इरशाद अह मद पुत्र राहत अली लगभग 11 वर्ष ग्राम बदलपुर तिराहे के पास सड़क पार करते समय गैडास बुजुर्ग के तरफ़ से आ रही डी सी एम् की तेज रफ्तार होने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे इरशाद अहमद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डी सी एम का पीछा कर पुलिस के हवाले किया। जबकि वाहन चालक फरार हो गया है। घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम सा मच गया बताया जाता है कि मृतक इरशाद अहमद अपने माता पिता का एक लौता लड़का था।पुलिस ने डी सी एम को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने