उतरौला बलरामपुर - गोण्डा के सांसद केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला मे मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर जिलाप्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि राजा भैया को मंत्री बनाकर पहली बार उतरौला विधानसभा क्षेत्र को भी केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। राज्य मंत्री क्षेत्र में वन पर्यटन को बढ़ावा देने व राप्ती नदी के विभीषिका से उतरौला के प्रभावित क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर देवानन्द गुप्त ने कहा कि राजा भैया के केन्द्र में प्रतिनिधित्व से क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है। वह संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं। विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता महामंत्री विकास गुप्त मेला राम वर्मा,अंकुर गुप्त,लालजी तिवारी , विजय पाल वर्मा सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह भी अकबर अली के नाम से लगाना है।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
     असगर अली की खबर
       उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने