जलालपुर। अम्बेडकर नगर ।जलालपुर नगर के गंजा मोहल्ला निवासी विशाल यादव ने कठिन परिश्रम और अदम्य साहस से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रखंड उद्यान अधिकारी पद पर 101वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता केवल एक परीक्षा उत्तीर्ण करने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो हर युवा को अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रेरित करेगी।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रकाश यादव ने अपने भतीजे को बधाई देते हुए बताया कि विशाल यादव का बचपन से ही पढ़ाई में विशेष रुझान था। उनकी तीव्र बुद्धि और लगनशीलता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं था। जीवन की तमाम कठिनाइयों और पारिवारिक संघर्षों के बावजूद, उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद,व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सोनी,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी,देवेश मिश्र,समाजसेवी संदीप यादव,सुरेश गुप्त,शिवराम मिश्र,व्यापारी मनीष सोनी,शरद जायसवाल ,गौरव उपाध्याय ने बधाई दी।अपनी सफलता का श्रेय विशाल यादव अपने माता-पिता, मित्रों और अपने बड़े चाचा राम प्रकाश यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा और छोटे चाचा शिव कुमार यादव को दिया ।
विशाल यादव का प्रखंड उद्यान अधिकारी के पद पर हुआ चयन, बधाईयो का सिलसिला जारी...
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद ब्यूरो चीफ एंड टीम हेड
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know