बलरामपुर- शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं के पर्सनल हाइजीन , पोषण और फिटनेस पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, वन स्टॉप सेंटर की चौकी इंचार्ज ममता यादव आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
         रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने