नवभारत और नवराष्ट्र के CSR अवार्ड्स में बजाज ग्रुप के ट्रस्टी और CSR चेयरमैन श्री शिशिर बजाज ने बताया विकसित भारत के लिए अपना मूलमंत्र।

मुंबई, फरवरी 2025: बजाज ग्रुप के ट्रस्टी और बजाज फाउंडेशन के चेयरमैन श्री शिशिर बजाज ने नवभारत CSR समिट और अवार्ड्स 2025 में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया, जहाँ महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन के साथ उन्होंने 44 CSR पुरस्कार विजेताओं को उनके विक्सित भारत की दिशा में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया।

अपने भाषण में, श्री बजाज ने पिछले 15 वर्षों में वर्धा, सीकर और ललितपुर में बजाज फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर किसान आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए जल संरक्षण और अन्य विकास कार्यों पर जोर दिया।

पिछले 15 वर्षों में बजाज फाउंडेशन द्वारा किए गए प्रमुख कार्य:

·       वर्धा, सीकर और ललितपुर के 1,750 से अधिक गाँवों में 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया गया है और 22 लाख से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बनाया गया है।

·       250 नदियों को पुनर्जीवित किया गया है, 130 चेक डैम बनाए गए हैं, और 8,000 फार्म तालाब विकसित किए गए हैं, जिससे 3.5 लाख एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है और 1 लाख से अधिक परिवारों को लाभ हुआ है।

·       1.25 लाख किसानों को सुभाष पालेकर कृषि (प्राकृतिक खेती) के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जिससे 1.6 लाख एकड़ भूमि रसायन मुक्त हो गई है और किसान अपनी दैनिक जरूरतें खेत से पूरी कर रहे हैं।

·       4,500 से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHGs) बनाए गए हैं, जिससे 56,000 से अधिक परिवारों की आजीविका में सुधार हुआ है और महिलाओं एवं युवाओं को ग्रामीण उद्यमों के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।

·       6,000 से अधिक बायोगैस प्लांट स्थापित किए गए हैं और 4,000 से अधिक सोलर यूनिट लगाये गए हैं।

·       डिज़ाइन फॉर चेंज कार्यक्रम के तहत, करीब 500 स्कूलों में 700 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ युवा पीढ़ी में अपनी समस्या का समाधान खोजने की सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्री बजाज ने अपने संबोधन के अंत में भारत के प्राकृतिक और मानव संसाधनों की अपार क्षमता की बात की। उन्होंने सहयोग और साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर भारत को और अधिक मजबूत और स्वर्णिम बना सकते हैं, जैसा कि हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विक्सित भारत की जो परिकल्पना की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने