बलरामपुर उतरौला - अधिवक्ता संघ उतरौला के वार्षिक चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रघुवंश सिंह को 78 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त किया।
अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश सिंह को 159 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुवंश सिंह को 81 मत मिले। इसमें 2 मत अवैध पाये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वैभव चतुर्वेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुस्तफा हुसैन को 21 मतों से हराकर जीत हासिल की। वैभव चतुर्वेदी को 92 व मुस्तफा हुसैन को 71 मत मिले। स्वामी नाथ को 51 व चन्द्रशेखर को 26 मत मिले। इसमें 3 मत अवैध पाये गये। महामंत्री पद में अजीत प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि कुमार मिश्रा को 13 मतों से हरा कर जीत हासिल की।
इसमें अजीत सिंह को 126 मत व रवि मिश्रा को 113 मत मिले। इसमें 3 मत अवैध पाये गये।
कोषाध्यक्ष पद पर मारुति नंदन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शमीम मलिक को 61 मतों से हराकर जीता हासिल की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know