अंबेडकर नगर ÷ शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की भारी विजय के साथ सत्ता वापसी और अयोध्या धाम की विधान सभा क्षेत्र मिल्कीपुर के विधान सभा उप में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की भारी मतों से जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
         भाजपा जिला कार्यालय जश्न मनाते हुए निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या धाम जिला प्रभारी डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के पराक्रम की जीत है। नेता द्वय ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों से जनता ने दिल्ली विधान सभा चुनाव और अयोध्या धाम की विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की भारी जीत के लिए अपना आशिर्वाद दिया है। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वाश से कार्य कर रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ही सैकड़ों योजनाओं को संचालित कर रही हैं। देश और प्रदेश हित में कई फैसले मोदी जी और योगी जी की सरकार ने लिया है। देश की सीमाएं,सनातन धर्म और संस्कृति,जनता की खुशहाली भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है।
        भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विद्यावती राजभर,विनय पाण्डेय भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,डॉ संतोष कुमार सिंह,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,हरीश शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,नंद कुमार तिवारी राना,प्रेम लता भारती,रमेश यादव,सभासद अतुल वर्मा,संजय वर्मा,ललित मोहन श्रीवास्तव,भरत शुक्ला,राघव शरण सिंह,अभिषेक सिंह यादव, संदीप मिश्र,जितेंद्र कन्नौजिया,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुनील राजभर,उमा शंकर सिंह सोनू,धीरेंद्र प्रताप सिंह पिंटू,शुभम पाण्डेय,संदीप शर्मा,चंदन गुप्ता,अशोक कन्नौजिया,विजय वर्मा,अमित प्रजापति,के के प्रजापति सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
वहीं जलालपुर नगर में  भाजपा की दिल्ली विधानसभा आम चुनाव में और मिल्कीपुर उपचुनाव प्रचंड जीत पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में रामलीला मैदान में खुशियां मनाई गई। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और पूर्व सांसद रितेश पांडे ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। पूर्व सांसद रितेश पांडे ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा के विकास और समावेशी एजेंडे पर विश्वास जताया है। खुशी का इजहार करते हुए राम प्रकाश यादव ने भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि को अपने हाथों से मिष्ठान खिलाया। संदीप अग्रहरि ने कहा कि जनता ने सकारात्मक राजनीति का समर्थन किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, केशव श्रीवास्तव, मानिकचंद सोनी, मीसम रजा,संजीव मिश्र,संजय सिंह,राम किशोर राजभर, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान, डॉ आर आर शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य,डेविड गोरे,सीतल सोनी ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता,शक्ति केंद्र प्रभारी आनंद मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक विनय मिश्र,गोलू जायसवाल,दीपचंद सोनी,बूथ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, रामदौर मिश्र समेत मौजूद रहे।सभी नेताओं ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने