उतरौला बलरामपुर- नगर में स्थित मोहल्ला आर्य नगर में आर्यसमाज का 93 वां वार्षिकोत्सव ऋषि प्रबोध दिवस पर शिव रात्रि से शुरु हुआ। पूरे नगर में शोभायात्रा निकालकर लोगों को वेदों के बारे में  बताते हुए मार्ग पर चलने और मानवोचित आचरण करने की प्रेरणा वक्ताओं ने भजन व प्रवचन के माध्यम से दी। नशा उन्मूलन,स्त्री शिक्षा,देश भक्ति, धर्मानु कूल आचरण का सन्दे श देते हुए आर्य विद्वानों व विदुषी गीता आर्या ने प्रवचन दिया। एक मार्च तक चलने वाले इस कार्य क्रम में 20 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से प्रभात जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिदिन तीन सत्रों में यज्ञ, भजन व प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आर्य सिद्धान्त, वेद रक्षा, धर्म रक्षा, नारी सम्मेलन व राष्ट्र रक्षा सम्मेलन के विषयों पर आर्य विद्वान व विदुषी के द्वारा प्रवच न भी किये जाएंगे। आर्य समाज के प्रधान दिलीप आर्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के स्वामी ओमानन्द परि ब्राजक, बहराइच की गीता आर्या व ठाकुर प्रसाद मुख्य वक्ता होंगे। शोभा यात्रा में रामदेव आर्य, सुरेन्द्र प्रताप आर्य, राम पाल विद्या वाचस्पति, सतीश कुमार, श्रवण कुमार, सचिन कुमार, बसंत आर्य, राजेश गोविल, भगौती प्रसाद,धनीराम आर्य,अमित कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, महेश कुमार, लवकुश आर्य, लक्ष्मी देवी, कुसुम देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
     असगर अली की खबर
         बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने