जे.ई.ई. मेन-2025 में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम

22 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक

110 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर पाई सफलता

लखनऊ, 12 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘जे.ई.ई. मेन-2025’ में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. के 22 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के सर्वाधिक 110 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर आशातीत सफलता अर्जित की है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो.गीता गाँधी किंगडन ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों की सराहना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस वर्ष का कट-ऑफ मार्क्स अभी घोषित नहीं हुआ है, परन्तु यदि विगत वर्ष 2024 के जनरल कट-ऑफ से तुलना करें तो सी.एम.एस. के 96 छात्रों ने विगत वर्ष के कट-ऑफ से अधिक अंक अर्जित किये हैं।


श्री खन्ना ने बताया कि जे.ई.ई. मेन-2025 परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले 22 छात्रों में मोहम्मद फैजान खान (99.95 ), श्रेष्ठ मेहरोत्रा (99.92), अथर्व सिन्हा (99.83), प्रहर्ष चतुर्वेदी (99.74), अक्षांश पटेल (99.73), प्रत्यक्ष जैन (99.70), अनन्त अग्रवाल (99.65), सोहम त्रिपाठी (99.57), तरूण तिवारी (99.56), कृष दीक्षित (99.53), अक्षत वाजपेयी (99.49), कुँवर उत्कर्ष (99.43), सत्यार्थ पार्थ (99.38), शिवांग कुमार शुक्ला (99.35), वेदांत अग्रवाल, (99.31), नैवेद्य श्रीवास्तव (99.30), कृष्ण गुप्ता (99.27), अक्षत अवस्थी (99.24), अथर्व वैश्य (99.23), शिखर राज सक्सेना (99.19), मितुल मौर्या (99.19) एवं आर्यन गुप्ता (99.10) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।


श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्साे की तैयारी कराई जाती है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. मेन परीक्षा में अपने मेधात्व का परचम लहराया है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने