संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लखनऊ, 18 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के 9 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा आयोजित भारतीय शाष्त्रीय संगीत परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के अन्तर्गत गायन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा मैत्री अवस्थी, जिज्ञासा गुलाटी, अविष्का जैन, वारया कोहली, अग्रिमा कौशल, माधवी यादव एवं उर्वी कोहली ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तो वहीं दूसरी ओर तेजस्विनी गुप्ता ने कीबोर्ड वाद्ययंत्र पर जबकि प्रभजोत सिंह ने तबला पर अपनी संगीत प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए स्थान अर्जित किया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन सभी 9 प्रतिभाशाली छात्रों नें भारतीय शाष्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा व ज्ञान  का परचम लहराया है एवं आगे चलकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने