अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से गेस्ट लेक्चर का बहुत ही सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में डॉ सरिता शर्मा द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. पंकज कुमार कुशवाहा का उत्तरीय उढाकर सम्मान किया गया। डॉ. पंकज कुमार कुशवाहा, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स बीएसए पी.जी. कॉलेज मथुरा ने "रमन स्पेक्ट्रा" विषय पर अत्यंत रोचक जानकारियां देते हुए ,रमन स्कैटरिंग, ग्रेडिएंट फील्ड रमन का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने वार्ता के बाद छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम का संयोजन व संचालन विज्ञान संकाय की अध्यक्ष डॉ. सरिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता शैलजा चौधरी, वैशाली गोस्वामी, संजय वर्मा ने अपना सहयोग दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know