जलालपुर।अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर नगर के मंडल अध्यक्षों की सूची गुरुवार रात को जारी कर दी। संगठन ने जलालपुर विधानसभा के 6 मंडल अध्यक्षों में चार बदल दिया गया , जबकि 1 मंडल को होल्ड रखा गया है ।भाजपा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोशिशें तो हमेशा से होती रही हैं, लेकिन संगठन में महिलाओं को पदाधिकारी बनने का अवसर कम ही मिल पाया है। लेकिन, पहली बार मंडल अध्यक्ष पद पर महिला का चयन किया गया है। जीवत मंडल से सरिता निषाद को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में काम करती है। महिलाओं और कार्यकताओं में खुशी की लहर है।
पहली बार महिला को भाजपा ने बनाया मंडल अध्यक्ष , बधाईयों का तांता
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know