राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र० के तत्वावधान में पुरस्कार समारोह 'अलंकरण' वर्ष 2024-25 का आयोजन 'मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री ब्रजेश पाठक जी, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश थे। अध्यक्षता डॉ० अखिलेश कुमार मिश्रा, आई०ए०एस०, मा० अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। वाणी वन्दना डॉ० शोभा दीक्षित 'भावना' ने की एवं माननीय अतिथियों का स्वागत डॉ० रविशंकर पाण्डेय जी द्वारा किया गया। संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या डॉ० सीमा गुप्ता, महामंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र० द्वारा प्रस्तुत की गयी। इसके पश्चात मा० मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों एवं मा० अध्यक्ष द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किये गये।
तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार वितरण का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये :-
पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 'अलंकरण' 2024-25
रु० 01,00,000.00
1. पं० महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार श्री अवधेश निगम
2. भगवती चरण वर्मा पुरस्कार मोहम्मद अली साहिल
3. सुमित्रानन्दन पंत पुरस्कार श्रीयुत् श्री निवास त्रिपाठी
4. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार डॉ० सोम कुलश्रेष्ठ
5. अमृत लाल नागर पुरस्कार श्री अनुज अग्रवाल
6. डॉ० विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय
7. श्याम सुन्दर दास पुरस्कार प्रो० रचना शर्मा
8. जयशंकर प्रसाद पुरस्कार श्री संतोष कुमार तिवारी
9. डॉ० शिवमंगल सिंह 'सुमन' पुरस्कार श्री कुलदीप किशोर तिवारी
10. गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' पुरस्कार सुश्री सुफलता त्रिपाठी
11. डॉ० हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार सुश्री ऋचा पाठक
12. रामधारी सिंह 'दिनकर पुरस्कार श्री सौदागर सिंह
13. मिर्जा असदउल्ला खाँ गालिब पुरस्कार डॉ० शमीम इरशाद आजमी
14. फिराक गोरखपुरी पुरस्कार डॉ० बिन्नो अब्बास रिजवी
15. अमीर खुसरो पुरस्कार श्री त्रिवेणी प्रसाद दुबे
16. अकबर इलाहाबादी पुरस्कार- श्री रमाशंकर सिंह
17. प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार श्री अशोक पाण्डेय 'अनहद'
18. शिव सिंह 'सरोज' पुरस्कार श्री रामलखन यादव
19. बाल कृष्ण भट्ट पुरस्कार डॉ० जटाशंकर त्रिपाठी
20. कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार डॉ० सत्येन्द्र कुमार सिंह
21. मीर तकी मीर पुरस्कार सुश्री शमा परवीन
22. जोश मलिहाबादी पुरस्कार जलगुरु श्री महेन्द्र मोदी, आई०पी०एस०
23. शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार डॉ० जशभाई एन० पटेल
24. सुब्रह्मण्यम् भारती पुरस्कार श्री दयाशंकर श्रीवास्तव
पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह/पगड़ी एवं शॉल भेंट किये गये।
इसके अतिरिक्त तीन अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित है -
1. स्व० श्री राजीव अग्रवाल जी की स्मृति में रु0 20,000/- का 'साहित्य बंधु पुरस्कार डॉ० वेदपति मिश्रा 2. स्व० श्री राधेश्याम अग्रवाल जी की स्मृति में रु0 20,000/- का 'साहित्य बंधु पुरस्कार श्री सूर्यपाल गंगवार
3. स्व० श्री रमनलाल अग्रवाल जी की स्मृति में रु0 11,000/- का 'साहित्य बंधु पुरस्कार- श्रीमती लता कादम्बरी।
संस्थान एवं पत्रिका अपरिहार्य पत्रिका में योगदान, उत्कृष्ट पुस्तक, साहित्य सेवा एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष 2024-25 के लिए साहित्य गौरव सम्मान श्री रामकृष्ण लाल जगमग, श्री लोकेश त्रिपाठी, श्रीमती शालिनी पाण्डेय सजल', श्री सम्पत्ति कुमार मिश्रा, डॉ० अनिला सिंह चाड़क, सिराज मंजर काकोरवी, श्री प्रदीप सारंग, श्री मुनेन्द्र राठौर एवं सुश्री वन्दना शुक्ला को साहित्य गौरव सम्मान (धनराशि रु0 7,000.00 सहित) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान के लिए कार्य करने वाले प्रशंसा पत्र (धनराशि रु० 5,000.00 सहित) श्री अंशुल बंसल, श्री विवेक सिंह एवं श्री रत्नदीप दीक्षित को प्रदान किये गये। सभी को पुरस्कार एवं धनराशि के साथ ही स्मृति चिन्ह/पगड़ी एवं अंगवस्त्र आदि भी प्रदान किये गये।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान वर्ष 2024-26 को रजत जयंती वर्ष मना रहा है इसके उपलक्ष्य में संस्थान के सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न कवियों में डॉ० कलीम कैसर आदि ने काव्य पाठ किया। संस्थान के रजत जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें आगन्तुकों द्वारा बहुत सी पुस्तकों को कृय किया गया।
कार्यक्रम में पधारे हुए मा० मुख्य अतिथि/साहित्यकारों / श्रोताओं एवं अन्य उपस्थित महानुभावों के प्रति संस्थान के श्री रेनू वर्मा 'रेणु ने आभार/धन्यवाद व्यक्त किया।
(डॉ० सीमा गुप्ता) महामंत्री
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know