उतरौला बलरामपुर सरकार भले ही प्रधान मंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना का जोरो शोर से प्रचार करके गरीबों को आवास दे रही है। लेकिन उतरौला कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में तीसों वर्ष पहले बने गरीब आवास का आवंटन अभी तक नगर के गरीबों को नहीं किया गया है। सैकड़ों बने मकान का आवंटन न होने से मकान खण्डहर में तब्दील होता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के कार्यकाल में नगर के आवास विहीन गरीबों को मकान बनाने के लिए उतरौला के मोहल्ला पटेल नगर में सैकड़ों मकानों का निर्माण डूडा के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके कराया था। मकान का निर्माण चल ही रहा था, कि मुख्य मंत्री मायावती का कार्य काल समाप्त हो गया। उनका कार्यकाल समाप्त होने पर गरीबों के आवास योजना पर ग्रहण लग गया। इसके निर्माण दाई संस्था कार्य अधूरे में ही छोड़कर फरार हो गए। निर्माण के दौरान में घरों पर पानी का पाइप लाइन व टंकी नहीं लगाई गई। बिजली की वायरिंग नहीं हुई। शौचालय व रसोई घर का निर्माण अधूरा में रह गया था। भवन निर्माण अधूरा होने की जानकारी डूडा के अधिकारियों को होने पर भी उसका निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं करा सके। आवास का निर्माण अधूरा होने पर अधिकारी ने नगर के गरीबों को अभी तक आवास आवंटित नहीं कर सके। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने बताया कि डूडा विभाग ने गरीबों के आवास का निर्माण पूरा नहीं करा सकी। इस कारण गरीबों के बने आवास का हस्तांतरण डूडा ने नगर पालिका परिषद उतरौला को नहीं किया है। हस्तांतरण न होने से नगर पालिका परिषद उतरौला गरीबों को मकान आवंटित नहीं कर पा रही है, और न ही उसकी मरम्मत व देख रेख कर पा रही है। मकान हस्तांतरण के लिए तमाम बार प्रशासन को पत्र लिखा गया है। लेकिन अधिकारियों ने उसे ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने