‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ सी.एम.एस. में आज
सी.एम.एस. छात्र निकालेंगे ‘चरित्र निर्माण मार्च’
लखनऊ, 7 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन कल 8 अगस्त, वृहस्पतिवार को प्रातः 8.00 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के आई.एस.सी. (कक्षा-12) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विद्यालय की प्रथम इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा की मेरिट सूची में टॉप किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस भव्य समारोह में मेधावी छात्रों के माताजी, पिताजी एवं टीचर-गार्जियन को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा, देश-विदेश में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।
श्री खन्ना ने बताया कि मेधावी छात्र सम्मान समारोह से पूर्व सी.एम.एस. छात्र विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक उत्थान का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च कल 8 अगस्त, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे गोमती नगर विस्तार स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम तक जायेगा। सी.एम.एस. छात्रों के ‘चरित्र निर्माण मार्च’ में कई गणमान्य हस्तियों के अलावा सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी। मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन करेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know