सी.एम.एस. में ‘कैम्ब्रिज एक्सीलेन्सिया’ का भव्य आयोजन
बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया सी.एम.एस. कैम्ब्रिज छात्रों ने
समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व स्कूल प्रार्थना से हुआ एवं इसके उपरान्त प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ, जिसमें छात्रों की प्रतिभा देखने लायक थी। जहाँ एक ओर कैम्ब्रिज कैनवस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कलामत्मक प्रतिभा व रचनात्मक सोच की चमक बिखेरी तो वहीं दूसरी ओर मैथमेटिकल हॉपस्कॉच, मिस्ट्री मास्टर्स एवं सेकेण्डरी साइंस रिसर्च जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा व ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार, पेनाल्टी शूटआउट एवं शटल स्ट्राइक प्रतियोगिताओं में छात्रों की अभूतपूर्व खेल प्रतिभा देखने को मिली तो कलिनरी क्लैश प्रतियोगिता में खान-पान सम्बन्धी रूचियों की झलक दिखी। कैम्ब्रिज एंथम प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों गीत-संगीत, वादन व नृत्य प्रतिभा का अभूतपूर्व समाँ बाँधकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि सी.एम.एस. में चल रहे कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में नये आयाम स्थापित किये हैं, साथ ही भावी पीढ़ी का वैश्विक दृष्टिकोण विकसित कर उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाओं के द्वार खोल दिये हैं। हमारा मानना है कि वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त शिक्षा भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण में सहायक होकर उन्हें सफलता के उच्चतम सोपान पर पहुँचा सकती है। इस अवसर पर सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की डीन सुश्री सुषमा राजकुमार, स्पोकेन इंग्लिश इंचार्ज सुश्री वीरा हजेला एवं कैम्ब्रिज कोआर्डिनेटर सुश्री मसीरा आरिफ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know