डीएम ने किया परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण,बच्चो से प्रश्न पूछकर परखा शैक्षणिक गुणवत्ता। 

डीएम ने बच्चो से जाना मिड डे मील की गुणवत्ता,मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दिए जाने का दिया निर्देश। 
विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने , साफ सुथरे शौचालय , स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था आदि का डीएम ने दिया निर्देश। 
शतप्रतिशत छात्रों को ड्रेस,कॉपी किताब व अन्य शिक्षण सामग्री कराए उपलब्ध - डीएम

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा विकास खंड बलरामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला , कंपोजिट विद्यालय हसुआडोल , पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा , प्राथमिक विद्यालय सेवक रामपुरवा का निरीक्षण किया गया।