मथुरा।गोवर्धन,गुरु पूर्णिमा मेला को लेकर ई रिक्शा चालकों के साथ पुलिस,स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर ई रिक्शा प्रतिबंधित करने कि घोषणा की। गुरुवार दोपहर मुकुंद विनोद गार्डन में ई रिक्शा चालकों को आयोजित बैठक में एस डी एम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि देश विदेश से मेला के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है जिससे परिक्रमा मार्ग में पैर रखने तक को जगह नहीं होती ऐसे में ई रिक्शा नही चलेंगे। मेला के दौरान 15 जुलाई से 22 जुलाई तक ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग में पूर्ण प्रतिबंध किए जा रहे है। मेला क्षेत्र के बाहर के रास्तों पर भीड़ का दबाना न होने तक रिक्शा चल सकेंगे। इसका ई रिक्शा चालकों ने भी ताली बजाकर समर्थन किया। अगर मेला क्षेत्र से बाहर भी जो रिक्शा संचालित होंगे वो यातायात नियमों का पालन कर चलेंगे। नाबालिग बच्चे रिक्शा नही चलाएंगे, ऐसा पाए जाने पर उनके परिजनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। किसी भी हालत में कोई ई रिक्शा परिक्रमार्थियों की भीड़ में नही घुसेगा। अगर कोई रिक्शा भीड़ में पाया जाता है तो इस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने कहा की अन्य दिनो में भी अब परिक्रमा मार्ग में केवल परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के ई रिक्शा ही संचालित होंगे, बाहरी ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग में नही चलेगा। चेकिंग के दौरान परिक्रमा मार्ग में बाहरी रिक्शा पकड़े जाने पर उसका चालान काट कर जुमार्ना भी बसूला जायेगा। ई रिक्शों को गुरु पूर्णिमा के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रूट आवंटित किए जायेंगे। ए आर टी ओ मनोज कुमार ने कहा की मेला उपरांत ई रिक्शों का नगर पंचायत के सहयोग से पंजीकरण करवा कर रूट व्यवस्था लागू की जाएगी, वही क्यू आर कोड भी जारी किए जायेंगे। जिससे की ई रिक्शा यातायात सुचारू रह सके। बैठक में राधा कुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, ई ओ गोवर्धन चैतन्य तिवारी, थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा आदि ने संबोधित करते हुए ई रिक्शों के अनियंत्रित संचालन पर नाराजगी व्यक्त कर दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी।
You might like
सभी देखेंError loading feeds! Maybe because the connection failed or the blogger server did not respond to the request.
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know