राजा टोडरमल स्मारक समिति के  द्वारा किया गया विशाल भंडारा
सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी ने बाटा प्रसाद

सीतापुर  राजा टोडरमल स्मारक समिति ,राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD ) के पदाधिकारियो द्वारा जेष्ठ माह के पावन अवसर पर राजा टोडरमल पार्क स्थित कलेक्ट्रेट कचेहरी परिसर निकट पुलिस क्लब सीतापुर मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी ने हनुमान जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर सबसे पहले कन्याओं को तहरी भोज प्रसाद खिला कर भंडारे का शुभारंभ  किया । भाजपा  पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, नगर पालिका ई ओ वैभव त्रिपाठी ने भी राहगीरों को प्रसाद वितरण किया। स्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जेष्ठ माह में मंगलवार व शनिवार हनुमान जी का दिन शुभ माना गया है, इन दिनो भंडारा कराने से बहुुत पुष्य मिलता है। महिलाओं  पुरुषों ,वाहन चालकों , राहगीरो  सहित हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । राजा टोडरमल स्मारक समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने  लड़कियों के पैर छूकर व दान देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति पुरी ,जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, नगर प्रभारी खिलाड़ी शाह ,मजदूर  किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष / मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, एडवोकेट अरुण कुमार राज, नगर महिला अध्यक्ष रानू मिश्रा इंदु शुक्ला ,राजा करन सिंह ,एडवोकेट बीएल सिंह ,अनुपम गौतम,एडवोकेट पंकज सैनी ,एडवोकेट सब्बू अली ,सभासद प्रदीप गुप्ता  गोपाल टंडन , गौरव चोपड़ा ,एडवोकेट नीलम सिंह गोड , गौरव बंसल ,अनिल शुक्ला लखन कुमार ,पत्रकार नीरज अवस्थी ,अंकित गुप्ता ,अंजुल मिश्रा, सनी कपूर ,अंशुल मिश्रा ,जितेन्द्र कुमार ,अंकित जायसवाल ,समाज सेवी , प्रेम नाथपुरी ,विनय समीर पुरी,दिन्नू जायसवाल ,सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने