जौनपुर। महराजगंज थानाध्यक्ष को दी गई विदाई

महराजगंज, जौनपुर। थाना परिसर में गुरुवार को ट्रांसफर थानाध्यक्ष की विदाई व नए थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रांसफर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को गणमान्य लोगों द्वारा बुके व उपहार देकर विदाई दी गई। मौजूद लोगो ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह महराजगंज में अपराध पर अंकुश लगाने में सफल रहे। इनका कार्यकाल सराहनीय है जो कभी भुलाया नही जा सकता। नए थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे से भी अपराध पर अंकुश लगाए रखने की उम्मीद सबों ने की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने