भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के आवाहन पर एक पेड़ मॉं के नाम अभियान चलाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी । अभियान की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस २३ जुलाई से किया गया है जो डॉ मुखर्जी के जन्म जयंती ६ जुलाई तक चलेगा । बलरामपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के जिले स्तर के पदाधिकारियों से लेकर बूथ अध्यक्ष को एक एक वृक्ष अपनी मॉं के नाम लगाना सुनिश्चित किया जायेगा संगठन द्वारा ५ हजार वृक्ष पूरे जिले में लगाया जायेगा। जिसमें भाजपा संगठनात्मक रूप से २२ मंडलों के पदाधिकारियों, २२८ शक्ति केंद्र संयोजकों, १७२३ बूथ अध्यक्षों सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने के लिए वृक्ष उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यालय पर अभियान में लगे पदाधिकारियों के साथ वृक्ष लगवाने के लिए योजना रचना तैयार कर वृक्ष वितरित किया। अभियान का जिला संयोजक जिला महामंत्री वरूण सिंह और जिला सह संयोजक जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप उपाध्याय व अंशुमान शुक्ला को बनाया गया है। 
इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ला , अवधेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।


        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
         रिपोर्टर वी. संघर्ष
         9452137917
          बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने