बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के द्वारा आयोजित आतिशबाजी नगर के मुख्य चौराहा वीर विनय पर सभासदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता डीपी सिंह बैस,उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा,भाजपा अध्यक्ष नगर कृष्ण गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर खुशियां मनायी। कई घंटे वीर विनय चौराहे पर आतिशबाजी का नगर वासियों ने आनंद लिया।
उक्त अवसर पर डॉ.तुलसीश दूवे,सरदार प्रित पाल सिंह,ललिता तिवारी,स्वर्ण लता श्रीवास्तव,गौरव मिश्र,ललिता सिन्हा,रूपेश मिश्र,सुनील सिंह मोदनवाल,अक्षय शुक्ला,मनीष तिवारी,सौरभ रतन पांडे,सरिता शुक्ल,आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं साइको लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने