जौनपुर। भीषण गर्मी में यात्रियों को सरकोनी रेलवे स्टेशन पर पानी पीने में हो रही है किल्लत
 
जौनपुर। सरकोनी रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी पीने में हो रही है किल्लत,45 डिग्री सेल्सियस तापमान से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना कर रहे हैं यात्री,स्टेशन पर लगा 6 हैंडपंप में 5 है खराब 1 है सही। सरकोनी विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत सरकोनी रेलवे स्टेशन पर लगा यात्रियों को पानी पीने के लिए सरकार ने उनके लिए हैंडपंप एक नहीं स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर कुल मिलाकर 6 हैंडपंप लगा तो दिये लेकिन केवल 6 हैंडपंप में इस समय एक ही हैंडपंप सही है। 

जिस हैंडपंप के सहारे से स्टेशन पर बने दोनों प्लेटफार्म के यात्रियों के लिए बस वही एक ही हैंडपंप सहारा है आपको बताते चलें कि इस समय पुरे भारत देश में आसमान से बढ़ती हुई गर्मी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तापमान हो जाने के कारण जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए लोग पीने का पानी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन वहीं जौनपुर जिले के सरकोनी विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत सरकोनी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है जब रिपोर्टर स्टेशन मास्टर शिवशंकर यादव से पूछा तो उन्होंने बताया कि स्टेशन पर खराब हैंडपंप की जानकारी हम रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार दें चुके हैं। अब देखना है कि इस भीषण तपती हुई गर्मी में समस्या का समाधान कब होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने