सीएमओ कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया गया।
बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत  योग पखवाड़ा का आयोजन कर अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। नियमित रूप योगाभ्यास  मनुष्य को निरोगी तथा दीर्घायु बनाता है। योग प्रशिक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ,   के द्वारा  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योगभ्यास एवम् प्राणायाम से शरीर में शक्ति और लचीलापन विकसित होता है, साथ ही  मन शांत होता है। योगासनों से मांसपेशियों, जोड़ों , त्वचा एवम् संपूर्ण शरीर - ग्रंथियों, तंत्रिकाओं, आंतरिक अंगों, हड्डियों, श्वसन और मस्तिष्क तंत्र को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ राज कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डी पी एम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, राज कुमार मिश्र,वीरेंद्र,दिलीप,राम मनोरथ मौर्य आदि उपस्थित रहे।


               हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 9452137917
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने