सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 29 जून को

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक व कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाने हेतु आगामी 29 जून को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च 29 जून, शनिवार को प्रातः 7.15 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम तक जायेगा। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्च का नेतृृत्व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रबन्धक 

प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियाँ करेंगे एवं भावी पीढ़ी के नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगायेंगे। 

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों का यह ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम पहुँचकर ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा। इस भव्य समारोह में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों व सी.एम.एस. शिक्षकों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन एवं सम्मान किया जायेगा। यह समारोह समस्त जन-मानस में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अलख जगायेगा, साथ ही छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन शिक्षकों को सम्बोधित करेंगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने