नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते तीन गोल्ड मेडल

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों एकाग्र मिश्रा, आराध्या शर्मा एवं अक्षार्श ने नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। श्री खन्ना ने बताया कि भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने