बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन चिकित्सकों समेत कुल चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के त्रिपाठी, डॉ आर पी रमन तथा डॉ तेजवीर सिंह अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डीसीएच में स्थापित टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक कुल चार बच्चों का टीकाकरण किया गया था। ओपीडी में 489 मरीजों का इलाज , 115 मरीजों की पैथोलॉजी जांच , 15 मरीजों का सीटी स्कैन तथा 121 मरीजों का एक्सरे किया गया था। आईपीडी में कुल 13 मरीजों को भर्ती किया गया था। सीएमओ ने हीट वेव से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के समय डॉ सुनील कुमार, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। 

        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
        वी. संघर्ष की रिपोर्ट
          9452137917
            बलरामपुरl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने